वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद मानवी के 52 वें जन्मदिन पर काटा केक व बांटी मिठाइयां
रेखचन्द्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग: स्मार्ट हलचल/सोमवार को कस्बे में जुरहरा भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद मानवी का 52 वां जन्मदिन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व कस्बे के गणमान्य लोगों के द्वारा उल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनोद मानवी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उनका स्वागत व सम्मान किया। वहीं विनोद मानवी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कामां पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रविंद्र जैन से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से राजेंद्र जांगिड़, तरुण जैन, फंटूलाल, रामपाल पाई, गजेंद्र सबलगढ़, योगेश जैन, धर्मेंद्र चौधरी, धर्मवीर गुर्जर, सुन्नी सैनी, नवीन दीवान, शेखर साहू, धारा सिंह सैनी, भीका गुर्जर, गौरव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।