बैंक में बदमाश ने दिखाई हाथो की सफाई, 90 हजार रु और दास्तेवाज से भरी थैली लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध व्यक्ति

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले में चोर उचक्के और बदमाशो के हौसले किस कदर बुलंद है उसका अंदाजा इस मामले से लगाया जा सकता है । कोटड़ी कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक से दिनदहाड़े एक बदमाश बड़ी तरकीब से हाथो की सफाई दिखाकर ग्राहक के रुपए और दस्तावेजों से भरी थैली लेकर भाग निकला । यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमे एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राहक की थैली से पैसे निकालते हुए नजर आ रहा है । थैली में नकद के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद थे । पीड़ित मदन लाल गुर्जर ने बताया की सोमवार को वह पैसे जमा कराने के लिए कोटड़ी एसबीआई शाखा गए थे वह पर्ची भर रहे थे की इस दौरान उनके थैली जिसमे 90 हजार और आवश्यक दस्तावेज की कोपियां थी जिसे अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया बाद में इस संबंध में पीड़ित ने कोटड़ी थाने में दर्ज करवाया । पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी को तलाशने में जुट गई है ।