सैफई में तीन दिन से युवती लापता: महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल कर रही है घोर लापरवाही, कोई जांच नही

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

सैफई (इटावा)। स्मार्ट हलचल।सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक युवती को अपने साथ ले गया। थाने में शिकायत की लेकिन महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाले हुए है। आरोपी का नाम व पूरी जानकारी सुमन पाल को दी गयी लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। और युवती की हत्या का इंतजार कर रही है।

परिजनों के अनुसार युवती एक कॉलेज में फीस जमा करने गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद थाना सैफई में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक युवती का पता लगाने में सफल नहीं हो सकी है।
परिवार का दावा है कि उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक का मोबाइल नंबर, संभावित ठिकानों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी उपलब्ध करा दिए हैं। इसके बावजूद कार्रवाई की रफ्तार से परिवार संतुष्ट नहीं है। माता-पिता और भाई लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं और युवती की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि हर बीतते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। उनका आरोप है कि यदि शुरुआती दौर में प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो संभव है कि युवती का जल्द पता लगाया जा सकता था। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर विशेष टीम गठित करने और युवती की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि महिलाओं और युवतियों से जुड़े मामलों में पुलिस को संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को समय रहते टाला जा सके। लेकिन सुमन पाल ने अभी तक कोई जांच नही की।

➡️ परिजनों का आरोप उपनिरीक्षक सुमन पाल कर रही है लापरवाही, नही कर रही सुनवाई

युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी की जांच थाना सैफई की महिला उपनिरीक्षक सुमन पाल को सौंपी गई है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाबजूद सुमन पाल ने कोई कार्यवाही नही की। उपनिरीक्षक सुमन पाल पर पहले भी कई मामलों में लापरवाही के आरोप लगा चुके हैं इनकी जांच एसपी ग्रामीण व सीओ सैफई द्वारा की जा रही है।