एक बार फिर पति हुआ पत्नी की प्रताड़ना का शिकार

“शादी के बाद टूटा रिश्ता, अब सोशल मीडिया पर ‘चरित्रहनन’ का आरोप! युवक ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार”

पत्नी और ससुराल पक्ष पर फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर अपमानजनक पोस्ट डालने का आरोप, धमकियां देने की भी शिकायत

नीमगांव खीरी। स्मार्ट हलचल|सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम अटवा निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग सोशल मीडिया के जरिए उसकी छवि खराब कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, युवक की शादी 4 दिसंबर 2025 को हुई थी। कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके चली गई। युवक का आरोप है कि जब वह पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की गई और वहां से भगा दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा कर रहे हैं, जिससे समाज में उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही हैं।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।