बच्चा चोर गिरोह के शक में ग्रामीणों ने संदिग्ध महिला को पकड़ा एक भागने में कामियाब, पुलिस ने लिया हिरासत में

भीलवाड़ा । इन दिनों कई खबरे ऐसी सामने आ रही है जिसमे बताया जा रहा है की बच्चा चोर गैंग सक्रिय है जिसमे महिलाएं वेश बदलकर आती है और बच्चो को बहला फुसलाकर चूरा कर ले जाती है इतना ही नही बच्चा चोर गैंग में पुरुष भी शामिल है  । ऐसा ही एक ताजा मामला अब भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के भटेड़ा गांव से सामने आया है । इस खबर के गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया वही बच्चा चोर गिरोह होने का अंदेशा होने पर ग्रामीणों ने गांव में घूमती हुई एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया लेकिन दूसरी महिला वहां से भागने में कामियाब रही । बाद में ग्रामीणों ने उस महिला को बनेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की । अब यह महज अवफाह के कारण सारा माजरा हुआ या फिर वास्तव में कस्बे में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है । ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत का माहौल भी है जो अपने बच्चो को अकेले बाहर भेजने से भी कतरा रहे है । गौरतलब है की बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया ओर कई समाचार पत्रों में भी बच्चा चोर गिरोह के राजस्थान सहित पूरे देश में सक्रिय होने की घटनाएं देखने को मिली है । महिलाएं और अलग अलग शहरों और गांवों में जाते है और बच्चो को बहला फुसलाकर उनका अपहरण कर ले जाते है । भीलवाड़ा शहर में भी कुछ दिन पूर्व भवानी नगर, गुल अली नगर और आजाद नगर में संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था जिसे बच्चा चोर होने के शक में लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था ।