मुख्य बस स्टैंड पर गंदी नालियों का पानी भरा रहने से व्यापारी परेशान

गंगापुर । मुख्य बस स्टैंड पर गंदी नालियों का पानी सड़क मार्ग पर भरा रहने के कारण बस स्टैंड से निकलने वाले राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही बस स्टैंड स्थित दुकानदारों को इस गंदे नाली के पानी से आ रही बदबू से खासी परेशानी हो रही है। परेशान व्यापारी अपनी दुकानों पर भी नहीं बैठ पा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन से गंदी नलियों का पानी जो सड़क मार्ग पर आ रहा है उसे पुनः नाली में डलवाने की मांग व्यापारियों द्वारा की गई लेकिन पालिका द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यापारियों ने बताया कि बस स्टैंड पर एक कोम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी वजह से कंपलेक्स निर्माण करने वाले लोगों ने मुख्य बस स्टैंड से निकलने वाली नाली को अवरुद्ध कर दिया। जिसके कारण नाली का पानी सड़क मार्ग पर भरा हुआ है। मार्ग से निकलने वाले वाहनों के कारण दुकानों पर गंदे पानी के छीटे आ रहे हैं। वही दिन भर नालियों का पानी सड़क मार्ग पर भरा रहने के कारण भारी बदबू मारने के कारण दुकानदार खासे परेशान हो रहे हैं।