राष्ट्रमंडल खेल 2026: नीरज चोपड़ा को रजत, यशवीर को कांस्य; मुक्केबाजी में प्रीति पवार ने जीता स्वर्ण

भाला फेंक में भारत का दोहरा जलवा, रिंग में भी लहराया परचम

ग्लासगो/नई दिल्ली (एजेंसी) |
नीरज चोपड़ा भाला फेंक
भाला फेंक स्पर्धा में प्रदर्शन करते भारतीय स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा
स्मार्ट हलचल|स्कॉटलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में कई महत्वपूर्ण पदक डाले।पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने कड़े मुकाबले के बीच रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। वहीं, इसी स्पर्धा में बेहतरीन लय में नजर आए भारत के ही उभरते खिलाड़ी यशवीर सिंह ने कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) पर कब्जा जमाकर दोहरा जश्न का मौका दिया।दूसरी ओर, मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) की रिंग से भी भारत के लिए स्वर्णिम खबर आई। महिला वर्ग में भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में मात देकर शानदार स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।

भारतीय खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल जगत और देशभर में खुशी की लहर है। वरिष्ठ खेल अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेताओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।