अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस थाना भवानीमण्डी की प्रभावी कार्यवाही

दो आरोपी 8 किलो 908 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित गिरफ्तार ट्रक जप्त

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 8 किलो 908 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित गिरफ्तार किया तथा उन परिवहन करते हुए ट्रक भी जप्त किया|जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थानाधिकारियों को थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अन्तर्गत पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगण के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक ट्रक व 08 किलो 908 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना विवरण:-* कल शनिवार को रेवतिराम उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चेकिंग व रोकथाम हेतु दरेनास नाकाबंदी बिरला कॉलेज के सामने झालावाड़ रोड भवानीमण्डी से 02 व्यक्तियों को वाहन ट्रक सहित डिटेन किया जाकर डिटेनशुदा वाहनों 01. जसवन्त सिंह 02. बलविन्द्र सिंह के कब्जे के वाहन ट्रक अशोक लीलैंड की तलाशी लेने पर उक्त वाहन के केबिन से 08 किलो 908 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक व आरोपीगण जसवन्त सिंह व बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

*कार्यवाही पुलिस:-* जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड के निर्देशन एवं सत्यनारायण गोदारा वृताधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी के निकटतम सुपरविजन में प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी के नेतृत्व में थाना हाजा पर विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा कल दिनांक 1 अगस्त 2026 दरेनास नाकाबंदी बिरला कॉलेज के सामने झालावाड़ रोड भवानीमण्डी से 02 व्यक्तियों को वाहन ट्रक सहित डिटेन किये जाकर डिटेनशुदा व्यक्ति 01. जसवन्त सिंह पुत्र श्री गुरचरन सिंह जाति सिख उम्र 51 साल निवासी बरास पुलिस थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) 02. बलविन्द्र सिंह पुत्र श्री अजीत सिंह जाति लुबाना उम्र 59 साल निवासी बरास पुलिस थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के कब्जे के वाहन ट्रक अशोक लीलैंड की तलाशी लेने पर उक्त वाहन केबिन से 08 किलो 908 अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन ट्रक व आरोपीगण जसवन्त सिंह व बलविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपीगण द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा कहा से लाया व किसको देने जा रहा के बारे में अनुसंधान जारी है।

*नाम पता गिरफ्तार शुदा:-*
01. जसवन्त सिंह पुत्र श्री गुरचरन सिंह जाति सिख उम्र 51 साल निवासी बरास पुलिस थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
02. बलविन्द्र सिंह पुत्र श्री अजीत सिंह जाति लुबाना उम्र 59 साल निवासी बरास पुलिस थाना बडाली आला सिंह जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

*पुलिस थाना भवानीमण्डी टीम विवरण:-*
प्रमोद कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमण्डी
रेवतिराम उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
निजामुद्दीन स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
कुंवरपाल स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
विरेन्द्र सिंह स.उ.नि. पुलिस थाना भवानीमण्डी
नवल किशोर हेडकानि. 955 पुलिस थाना भवानीमण्डी
महेश कुमार कानि. 1380 पुलिस थाना भवानीमण्डी (आसूचना अधिकारी)
हरिराम सैनी कानि. 1258 पुलिस थाना भवानीमण्डी
दिनेश कुमार चालक 469 पुलिस थाना भवानी मंडी