सादुलपुर में गरमाई चुनावी सरगर्मी: डॉ. कृष्णा पूनिया और सीताराम प्रजापत का भाजपा सरकार पर करारा हमला, बोले—’आगामी चुनावों में जनता चुकता करेगी कुशासन का हिसाब’
निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में महामंथन; शहर अध्यक्ष सीताराम प्रजापत और पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सादुलपुर :- ( बजरंग आचार्य )।
स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। चुनावों में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को सादुलपुर स्थित पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान पर देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस महाबैठक में आगामी चुनावों की रणनीतियों पर गहराई से मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णा पूनिया ने भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वादों के सहारे सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन आज प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। नीट परीक्षा पत्र धांधली का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के घोटालों से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा चुका है, जिसमें सत्ता पक्ष के लोगों की संलिप्तता जगज़ाहिर हुई है। डॉ. पूनिया ने आगे कहा कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा के नेताओं की पोल चंदा चोरी के मामलों से खुल चुकी है। आज किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी परेशान हैं, जिसका खामियाजा सत्ताधारी दल को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
बैठक में शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत की सक्रिय भूमिका और चुनावी रणनीति का विशेष प्रभाव देखने को मिला। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए सीताराम प्रजापत ने शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ताओं को लामबंद करते हुए नई ऊर्जा का संचार किया। अपने संबोधन में सीताराम प्रजापत ने कहा कि संगठन ही कांग्रेस पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ता इसकी रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, उन्हें उजागर करने के लिए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाएं। सीताराम प्रजापत ने विश्वास दिलाया कि शहर से लेकर देहात के अंतिम छोर तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब देगा।
पार्टी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में विशाल जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वास, करतार टांडी, पूर्व चेयरमैन जगदीश बेरासरीया, रामकुमार मुहाल, सतबीर पूनिया गवलीसर, पूर्व सरपंच ईश्वर पूनिया, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पूनिया, अमरसिंह सांगवान, पूर्व बीडीसी राजेश पूनिया, हाजी सुलेमान, वेदप्रकाश रेडू, मनीराम गनोलिया, रामपाल डाबला, छगन धोलपुरिया, प्रताप कसवा, नाहरसिंह मेघवाल, पुष्पा सिंहल, नंदलाल गोस्वामी, सुरेन्द्र स्वामी, करणसिंह पूनिया, प्रेम पूनिया, मानसिंह रेबारी, संजय बुरडक, राकेश पूनिया, नसीम कुरैशी तथा सोमवीर सरदारपुरा सहित सैकड़ों की संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
