भीलवाड़ा । सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “टपका देने” संबंधी वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को डिटेन किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बीच की गई। जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह के अनुसार दिनांक 03/03/2026 को मुखबिर खास द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। उक्त वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं जान से मारने संबंधी कथन किया गया था। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में तीन युवकों को डिटेन किया है
1. मोहम्मद वली शेर (26 वर्ष), निवासी मेवाती मोहल्ला, जहाजपुर
2. आवेश रज़ा मेवाती (20 वर्ष), निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर
3. फरदीन मोहम्मद (24 वर्ष), निवासी चमन चौराहा, जहाजपुर
तीनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। यह मामला केवल एक वायरल वीडियो का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और संवैधानिक पद की गरिमा से जुड़ा विषय है। लोकतंत्र में असहमति का अधिकार है, किंतु किसी भी व्यक्ति—विशेषकर देश के प्रधानमंत्री—के विरुद्ध हिंसक भाषा का प्रयोग कानूनन गंभीर अपराध है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
