स्मार्ट हलचल|रक्तदान जरूरतमंद को जीवनदान की सोच पर आशुतोष मेघवाल के जन्मदिन 4 अगस्त 2026 को रामगंज बालाजी मंदिर परिसर धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम तक किया जा रहा है। आशुतोष मेघवाल के मन में विचार आया कि बूंदी के मरीजों को बहुत सी बार रक्तदान के लिए कोटा व देवली या फिर अन्य जगह जाना पड़ता है इसी सोच के साथ आशुतोष मेघवाल के मन में विचार आया क्यों ना मरीज के हित के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाए और आशुतोष ने रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के पदाधिकारीयों से संपर्क करके रामगंज बालाजी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है सभी रक्तवीरों से अनुरोध है कि आप लोग बालाजी के आशीर्वाद लेकर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए जरूर पधारे ताकि समय पर जरूरतमंद मरीजों को ब्लड मिल सके।
