मानव अधिकार एवं किसान हितों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों पर जोबनेर किसान प्रकोष्ठ सम्मानित

जोबनेर।स्मार्ट हलचल|मानव अधिकार विकास संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जयसिंहपुरा खोर, जयपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जोबनेर ब्लॉक से किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मानव अधिकार विकास संघ की ओर से सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मेलन में मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय, संगठन विस्तार तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रदेशभर में संगठन को अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
सम्मेलन में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह खंगारोत, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह,
भोजपुरा कलां,पंचायत अध्यक्ष (जयपुर ग्रामीण) मूलचंद जाट, प्रदेश मीडिया प्रभारी (किसान प्रकोष्ठ) बाबूलाल नागा, जोबनेर तहसील युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष (जयपुर ग्रामीण) फिरोज खान तथा लालचंद बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन में किसान प्रकोष्ठ की ओर से मानव अधिकार विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर का संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट कर सम्मान किया गया।