भारत विकास परिषद मीरा शाखा ने मनाया पर्यावरण दिवस

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी|भवानी मंडी, भारत विकास परिषद की मीरा शाखा द्वारा रिद्धि सिद्धि गार्डन में पर्यावरण दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। शाखा की मीडिया प्रभारी रीना ओदिच्य ने बताया सदस्यों ने गार्डन में 23 पौध लगाये जिनमें बेलपत्र, शीशम,सागवान, गुड़हल, आम, जामुन,अनार,आंवला, आशापाला जैसे आदि पौधे शामिल थे
इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष मालती अग्रवाल ने कहा कि पेड़ ही जीवन का आधार हैं, अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। ।

कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्ष मालती अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बिरला, अनीता दयाल, गायत्री सेठिया, आशा पारवानी कविता आहूजा, सोनी माधवानी, पिंकी पामेचा, मंगला दलाल,रुचि गर्ग,सीता खंडेलवाल, मीता आहूजा, अंजू जायसवाल, सुनीता त्रिवेदी जसकौर प्रीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं और सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया
कार्यक्रम के अंत में surprise gift दिया गया जिसमें सीता खंडेलवाल विजेता रही तथा सभी सदस्य को छाछ वितरित की गई !