विधायक राजेंद्र मीणा ने पावटा मैं 2 करोड रुपए की सीसी सड़क, रामगढ़ में औषधालय का नामकरण पट्टिका अनावरण

, हुड़ला में 1 करोड़ 12 लाख रुपए की सीसी सड़क, रौतहडिया में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का किया उद्घाटन

नीरज मीणा

महुवा। स्मार्ट हलचल/विधायक राजेंद्र मीणा ने बुधवार को पंच पटेलो के साथ ग्राम पावटा में अटल पथ योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में 2 करोड रुपए का सीसी सड़क ग्राम हुड़ला में आबादी क्षेत्र के लिए एक करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास व राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय रामगढ़ का नाम परिवर्तित कर राजकीय श्री नारायण जांगिड़ आयुर्वेदिक औषधालय रामगढ़ नामकरण पट्टिका का विधिवत्त लोकार्पण व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहड़िया मैं नवनिर्मित कक्षा कक्षा का लोकार्पण गांवो के पंच पटलो भाजपा कार्यकर्ता बंधु गणमान्य नागरिक ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में किया
विधायक राजेंद्र मीणा ने सर्वप्रथम ग्राम पावटा में अटल पथ योजना के अंतर्गत आबादी क्षेत्र में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ विधिवत शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देगा। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय, रामगढ़ का नाम परिवर्तन कर “राजकीय श्री नारायण जांगिड़ आयुर्वेद औषधालय, रामगढ़” किए जाने पर आयोजित कार्यक्रम में आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ नामकरण पट्टिका का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह नामकरण समाजसेवा एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित स्वर्गीय श्री नारायण जांगिड़ जी के योगदान को चिरस्थायी सम्मान देने का प्रतीक है। उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व से आने वाली पीढ़ियाँ भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी।
इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्राम हुडला में आबादी क्षेत्र के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का आमजन एवं पंच पटेलों के साथ विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाएगा, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।आप सभी के स्नेह, विश्वास और सहयोग से महुवा विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा संकल्प है—हर गांव, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सर्वांगीण विकास।महुवा विधानसभा क्षेत्र के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी है।
इसके बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रौत हड़िया में आमजन एवं कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत हूँ। साथ ही विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधायक कोष से विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आप सभी के विश्वास और सहयोग से महवा विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता बंधु एवं गणमान्य नागरिक ग्रामीण जन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।