स्मार्ट हलचल|दामोदर अग्रवाल छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक के रूप में अपने सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन यात्रा की शुरूआत की गई । बतौर प्रचारक भी रहे, आपातकाल के दौरान कारावास में रहकर आंदोलन में अपना योगदान दे राष्ट्र के प्रति अपने धर्म का निर्वहन किया । समय समय पर संघ एवं पार्टी के निर्देषानुसार सभी दायित्वों का निर्वहन किया । इसी निष्ठा और समर्पण के फलस्वरूप पार्टी द्वारा 18वीं लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा से सांसद पद हेतु प्रत्याक्षी नामित किया ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि
सांसद दामोदर अग्रवाल बतौर सांसद के साथ आठ महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर भीलवाड़ा का नाम रोशन कर रहे हैं
*लोकसभा भाजपा संसदीय दल ( राजस्थान ) के सचेतक मनोनीत*
दामोदर अग्रवाल ने अपनी दमदार कारयशैली, प्रभावशाली व्यक्तित्व और बेबाक शैली से मतदाताओं के मन मस्तिष्क में जगह बनाई और लगभग 3.54 लाख वोटों से विजय प्राप्त की । निर्वाचन पश्चात राजनैतिक जीवन के अनुभव को पार्टी द्वारा पूर्ण सम्मान देते हुए लोकसभा 2024 के शपथग्रहण समारोह से पूर्व ही लोकसभा भाजपा सांसद समूह का सचेतक नियुक्त किया । निर्वाचन उपरांत लोकसभा में सचेतक पद का दायित्व निरंतर रूप निर्वहन कर रहे है ।
*केन्द्र सरकार द्वारा रेल्वे स्थाई समिति मे सदस्य मनोनीत*
लोकसभा सत्र के प्रथम वर्ष सत्र में ही सदन में एवं बाहर अपने प्रदर्शन के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा रेल्वे स्थाई समिति मे सदस्य मनोनीत किया गया । सांसद दामोदर अग्रवाल ने इस समिति में सदस्य के तौर पर पूरे भारतवर्ष में स्टडी ट्यूर के दौरान हुये अनुभवों का लाभ अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल्वे सेवाओं के विस्तार एवं सुगम सुलभ बनाने में उपयोग लिया । इसके अतिरिक्त अपने सुझावों से भी मंत्रालय को अवगत कराया ताकि यात्राओं के हित में कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो सके एवं राजस्व में भी वृद्वि हो सके । इसके अतिरिक्त अग्रवाल द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्र में *अजमेर चंदेरिया रेल्वे लाईन का दोहरीकरण , भगत की कोठी – काछीगुढ़ा एवं उदयपुर – चंड़ीगढ़ नई ट्रेन उपलब्ध करवाना , भीलवाड़ा रेल्वे स्टेशन को अमृत भारत रेल्वे स्टेषन* के रूप में विकसित करना , *चेतक एक्सप्रैस में एलएचबी कोच उपलब्ध कराना तथा रामधाम पर आरओबी निर्माण , ग्रामीण क्षेत्रों में आरयूबी निर्माण* प्रस्ताव स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रियाधीन है ।
*प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम परामर्शदात्री समिति में सदस्य मनोनयन*
राजनेतिक जीवन मे प्राप्त अवसर को यदि सकारात्मक रूप में लिया जाये तो परिणाम बेहतर होते है । इसी भावना से लोकसभा सचेतक एवं रेल्वे स्थाई समिति में अपनी के कारण के कारण केन्द्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम परामर्शदात्री समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया गया । मनोनयन उपरांत मंत्रालय की योजनाओं में अपने सकारात्मक सुझावों से योगदान दिया ।
*सांसद वेतन एवं भत्ता निर्धारण संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में मनोनयन*
लोकसभा सत्र में अपने निरंतर उल्लेखनीय प्रदर्शन और विभिन्न समितियों में सदस्य के तौर पर मनोनयन उपरांत अपनी कार्यशेली के कारण केन्द्र सरकार द्वारा सांसद वेतन एवं भत्ता निर्धारण संयुक्त समिति में सदस्य मनोनीत किया गया । समय समय पर आयोजित बैठक में प्रस्तुत विषय पर अपना मत औचित्यपूर्ण तरीके से सरकार को सुझाव प्रस्तुत किये ।
**भारतीय खाद्य निगम की राजस्थान राज्य सलाहकार समिति में अध्यक्ष*
*पर मनोनयन*
दामोदर अग्रवाल अपने राजनैतिक जीवन में राजस्थान में विभिन्न पदों पर पदासीन होने के उपरांत सदैव सक्रिय रहते देख कृषि , सिंचाई , सहकार , रसद , पंचायत राज आदि विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत होने के कारण केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम की राजस्थान राज्य सलाहकार समिति में अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया ।
मनोनयन उपरांत श्री अग्रवाल द्वारा राजस्थान में भारतीय खाद्य निगम की सभी शाखाओं के संचालन हेतु कार्ययोजना बनाई जिसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगे है ।
*केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में गठित* *हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनयन*
दामोदर अग्रवाल छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक होने के कारण मातृ भाषा हिन्दी , संस्कृति , हिन्दु धर्म , इतिहास , सामाजिक परिवेश आदि पर विषय परक जानकारी रखते हैं जिसका आभास कार्यप्रणाली में स्वतः ही प्रदर्शित होता है । पुनः केन्द्र सरकार द्वारा माननीय गृह मंत्री महोदय अमित शाह की अध्यक्षता में गठित हिन्दी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया । यह लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा ही नहीं वरन संपूर्ण राजस्थान के लिये गौरव का विषय है ।
“ *जन विश्वास ( प्रावधानों में संषोधन ) बिल 2025 संबंधी प्रवर समिति “ में सदस्य* के रूप में मनोनयन
भारतवर्ष की जनता अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता से पूर्व एवं स्वतंत्रता के पश्चात् भारत सरकार द्वारा लागू किये कानूनों जिसकी प्रासंगिकता एवं उपयोगिता आज के परिपेक्ष्य में नगण्य है ऐसे कानूनों को समाप्त करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा “ जन विष्वास ( प्रावधानों में संषोधन ) बिल 2025 संबंधी प्रवर समिति “ में सदस्य मनोनीत किया गया । यह लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा ही नहीं वरन संपूर्ण राजस्थान के लिये गौरव का विषय है । समिति के सदस्य में रूप में समय समय पर आयोजित बैठकों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पुराने कानूनों को समाप्त करने अथवा संषोधन करने में अपना मत व्यक्त किया ।
“ *भारत बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह “ ( मित्र देष एस्तोनिया , लात्विया , लिथुआनिया ) के सदस्य के रूप में मनोनयन*
ऑपरेशन सिंदुर में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के उपरांत केन्द्र सरकार द्वारा विश्व के अधिकांश मित्र देषों को जानकारी देने हेतु मैत्री समूह बनाये गये । मैत्री समूह के सदस्यो को दो देशों के बीच स्थाई सम्बन्धो को बढ़ाने एवं परस्पर मित्रता व व्यापार को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए सांसद दामोदर अग्रवाल को केन्द्र सरकार द्वारा “ भारत बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह “ ( मित्र देष एस्तोनिया , लात्विया , लिथुआनिया ) के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया हैं । यह लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा ही नहीं वरन संपूर्ण राजस्थान के लिये गौरव का विषय है ।
