भीलवाड़ा, 06 अगस्त।
स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस एवं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर को सौंपे जाने वाले जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन के पोस्टर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होकर जनहित की आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सफाई कर्मचारी भर्ती निरस्त करने, कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) अस्पताल का क्रमोन्नयन, स्थायी पट्टे जारी करने, कच्ची बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, काछोला गांव के शमशान घाट तक सड़क निर्माण, संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण तथा भीलवाड़ा में संचालित अवैध नर्सिंग कॉलेजों पर कार्रवाई, शहर कि कच्ची बस्तियों में बिजली कंपनियों द्वारा अधिक बिल आने कि शिकायत में राहत दिलाने कि मांग, बिजौलिया के आदिवासी भील समाज के मकानों एवं भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों कि समस्त कच्ची बस्तियों के स्थाई पट्टे जारी करने की मांग व राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में परम्परागत रूप से सफाई कार्य करने वाली वाल्मीकि समाज अनुभव प्रमाण पत्र कि बाद्यता को समाप्त कर जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सफाई भर्ती कराने या पूरी भर्ती निरस्त कराने कि मांग सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे शामिल हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर, जिला उपाध्यक्ष राकेश देसाई, कश्मीर शेख,अंकित खोकर, असफाक मीर, मुबारिक मीर, इमरान नागौरी ,मनीष रेगर,शुभम घुसर, रवि कुचबंदा , मोहित लोट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया तथा 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे रेलवे स्टेशन के पास अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित होकर अधिक से अधिक नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया।
