जोबनेर। स्मार्ट हलचल|कालवाड़ वाले बालाजी स्थित पहल आजीविका विकास संस्था के तत्वावधान में तथा परम पूज्य श्री श्री 108 ओम दास जी महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही जोबनेर ज्वाला माता पदयात्रा के दौरान रसीदपुर, राजगढ़ (जिला दौसा) में श्रद्धालुओं के लिए दूसरा विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पदयात्रियों, श्रद्धालुओं एवं संस्था के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान झोटवाड़ा रामप्रकाश पिपलोदा तथा पहल आजीविका विकास संस्था के सचिव राजेंद्र मोरवाडिया का संस्था के कार्यकर्ताओं ने साफा एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर राजेंद्र मोरवाडिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्याज मुक्त अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी नियमित बचत से परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि बचत की आदत भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर महावीर सैनी, जगदीश कुमावत, प्रकाश वर्मा, बाबूलाल जासमेरिया, गजानंद जासमेरिया, झूथाराम जासमेरिया, सुरेश मेदवाल, विक्रम बजाज, रामपाल जासमेरिया, सीताराम जासमेरिया, सूरजमल दलतानिया, टीकम जासमेरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में हुआ।
