विधुत पोल जानलेवा साबित हो रहे हैं लेकिन विभाग की अनदेखी

रमेश चंद डाड

आकोला|स्मार्ट हलचल|बीगोद नगरपालिका क्षैत्र के वार्डों में बिजली के खम्भे कई स्थानों पर लोहे के पुराने हैं।जो क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। उन पोल पर जंग लगे हैं।जो जानलेवा बने हैं। लेकिन विभाग की अनदेखी कभी भी हादसे का कारण हो सकती हैं। सम्बंधित विभाग के अधिकारी वार्डों में स्थित विधुत पोलो का निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।
स्थानीय जैन स्थानक मार्ग की चढ़ाई पर दूसरे सिमेंटेड पोल के सहारे लोहे का पोल लम्बे समय से खड़ा है।अब तो लोहे के पोल को सहारा देकर खड़ा सिमेंटेड पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहा है।इस सम्बन्ध में उक्त क्षेत्र के नागरिकों ने विभाग के सम्बंधित कर्मियों को भी जानकारी दी थी लेकिन अनदेखी बनी हुई है।इसी तरह बापना मोहल्ले से जैन स्थानक जाने वाले मार्ग पर महता जी के मकान के निकट स्थित टेढ़े खड़े पोल को लकड़ी का सहारा दे रखा है।इस लोहे के विधुत पोल से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सम्बंधित अधिकारी वार्डों में स्थापित विधुत पोलों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त विधुत पोलो हटाकर नये पोल स्थापित करने में पहल करें। वर्षा काल चल रहा है।ऐसे विधुत पोल राहगीरों के लिए हादसे का कारण न बने। इससे पूर्व सम्बंधित अधिकारी ध्यान देकर विधुत पोलो का निरीक्षण करे।