दीपक राठौर
बिजौलियाँ। स्मार्ट हलचल|पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, पौधारोपण प्रभारी सुलेश चित्तौड़ा, स्टाफ साथी महावीर रेगर, शिवलाल धोबी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, एसडीएमसी (SDMC) के सम्मानित सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह एवं समर्पण के साथ मिलकर पौधे लगाए। सभी ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां और प्रकृति दोनों ही हमारे जीवन का आधार हैं। अपनी मां के सम्मान में लगाया गया पौधा न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार सिद्ध होगा।
पौधारोपण प्रभारी सुलेश चित्तौड़ा एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मां के नाम पर उत्साहपूर्वक पौधे रोपे और प्रकृति की रक्षा करने का वचन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी, एसडीएमसी के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
