खेत पर दीपक जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, ईलाज के दौरान महिला की मौत

बानसूर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के हाजीपुर के पास सीतावाली गांव में खेत पर दीपक जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 38 वर्षीय रवि देवी की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार बाबूलाल यादव अपने दिवंगत पिता की चिता स्थल पर प्रतिदिन दीपक जलाता था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में बाबूलाल यादव और रवि देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले बानसूर उप जिला अस्पताल, फिर कोटपूतली और बाद में जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रवि देवी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।