गुलपोशी, दस्तारबंदी एवं सम्मान समारोह के साथ गूंजा अमन, मोहब्बत, इंसानियत और कौमी एकता का पैग़ाम
निंबाहेड़ा, 07 अगस्त (✍🏻 ज़ाकिर हुसैन)।
स्मार्ट हलचल|शहंशाह-ए-कर्बला हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम एवं उनके जांनिसार साथियों की अज़ीम शहादत की याद में मनाए जा रहे चेहलुम-ए-इमाम हुसैन (चालीसवें के ताज़िये) के मुबारक अवसर पर न्यू मौला अली लंगर कमेटी 09 ग्रुप, राजीव नगर–कासोद कच्ची बस्ती, निंबाहेड़ा की ओर से गुरुवार सायंकाल भव्य इस्तक़बाल, सम्मान एवं लंगर-ए-हुसैनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द एवं गंगा-जमुनी तहज़ीब से ओतप्रोत इस आयोजन में विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के मुख्य अतिथि छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान विक्रमजी आंजना तथा विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर पालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद उर्फ़ शिब्बी भाई, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष पंकज लड़ा, महासचिव मनीष जारोली एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी रहे।
कार्यक्रम में न्यू मौला अली लंगर कमेटी 09 ग्रुप के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने सभी अतिथियों का पारंपरिक अंदाज़ में गुलपोशी, दस्तारबंदी एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। पूरे आयोजन के दौरान “या हुसैन” की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को भावभीनी ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की तथा लंगर-ए-हुसैनी में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि कर्बला का संदेश किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए सत्य, न्याय, सब्र, कुर्बानी और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का अमर प्रतीक है। हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने परिवार और साथियों के साथ जो अनुपम बलिदान दिया, वह आज भी मानवता को सच्चाई, आत्मसम्मान, इंसाफ़ और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
वक्ताओं ने कहा कि चेहलुम का अवसर समाज में अमन, भाईचारा, कौमी एकता, आपसी प्रेम, सहिष्णुता एवं मानव सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ गंगा-जमुनी संस्कृति की जीवंत मिसाल भी प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोमिल चौधरी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष राहुल सेन, पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष रोहित जाजू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अहमदनूर, राजीव नगर–कच्ची बस्ती वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद हसन शेख़, नगर कांग्रेस कमेटी सदस्य जहाँगीर हुसैन मंसूरी, बाबू खान मेव, मोहम्मद खान, गुड्डू खान, आज़ाद खान, शेर खान, इमरान खान, शाहरुख़ खान, विनय पटेल, मोहित राठौड़, उबेद खान, आदित्य पहाड़िया, श्रवण आंजना, आशुतोष टांक तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में न्यू मौला अली लंगर कमेटी 09 ग्रुप के भय्यू भाई, सिकंदर भाई, जावेद भाई, समीर खान, सद्दाम भाई, इरशाद भाई, फारूक भाई, शाहरुख भाई (स्टूडियो), रहमत भाई, अरबाज़ भाई, गोलू भाई, अल्ताफ भाई एवं अज्जू भाई, आकिब खान सहित समस्त पदाधिकारियों एवं युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर आयोजन को अनुशासित, भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
