निजी कंपनी द्वारा पावर ग्रिड स्थापना का किसानों ने विरोध जताया विधायक को सौंपा ज्ञापन

बानसूर। स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के बाबरिया बांध में निजी कंपनी द्वारा प्रस्तावित पावर ग्रिड स्थापना का किसानों ने विरोध जताया है। बुधवार को ग्रामीणों ने विधायक देवीसिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।किसानों का कहना है कि बाबरिया बांध क्षेत्र की जीवन रेखा है और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई इसी पर निर्भर है। उनका तर्क है कि भराव क्षेत्र में पावर ग्रिड बनने से खेती प्रभावित होगी तथा जलस्तर बढ़ने पर गांव की आबादी तक पानी पहुंचने का खतरा हो सकता है।
ग्रामीणों ने बिना सर्वेक्षण व सहमति निर्माण कार्य शुरू न करने की मांग करते हुए स्थल का पुनः सर्वे कराने की बात कही। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करेंगे।