सुखपुरा में भाजपा कमांड मंडल ने निकाली संत सभा रथ यात्रा, संतों का लिया आशीर्वाद

सुखपुरा।स्मार्ट हलचल|आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम भाजपा कमांड मंडल पारसोली द्वारा ग्राम सुखपुरा में आयोजित किया गया। इसी अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही संत सभा रथ यात्रा के तहत रथ यात्रा एवं संत सभा का आयोजन किया गया।रथ यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित संत सभा में मंदिर के पुजारी रूप जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उपस्थित लोगों ने महाराज जी से आशीर्वचन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

संत सभा में रूप जी महाराज ने सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता:
जिला परिषद सदस्य प्रभु लाल धाकड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह चौहान, उप प्रधान गोदू लाल गुर्जर, मंडल संयोजक गजेंद्र सिंह राणावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य शंभू लाल धाकड़, रतन लाल धाकड़, मंडल महामंत्री जीतू लाल धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया लाल कुमावत, बद्री लाल सांगावत, विशाल पितलिया, कमलेश धाकड़, रमेश रैगर, जितेंद्र सिंह, भारत सिंह, श्रवण सिंह एवं हिमांशु गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।