रक्तदाता जीवनदाता परिवार कोटा बूंदी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट का रक्तदान सम्पन्न

कोटा : स्मार्ट हलचल|थैलिसमिया पीड़ित बच्चों को पहली बार बिना रक्त चढ़े निराश लौटना पड़ा जब इस बात का पता रक्तदाता जीवनदाता परिवार के सदस्य दीनू मीणा को चला तो उन्होंने सभी साथियों को अवगत कराया और रक्तदान शिविर रखा और उसमें 52 यूनिट का रक्त संग्रहण हुआ! इस दौरान गांव व कोटा से सभी रक्तवीर पधारे और रक्तदान किया यह परिवार हर 3 महीने में थैलीसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान करता है!
इस दौरान रक्तदान करने वाले रक्तवीरो का प्रदेश महामंत्री st मोर्चा अशोक मीणा ओर गोहटा पंचायत सरपंच सुनील मीणा ने हौसला बढ़ाया रक्तदान करने वाले सदस्य सोनू मीना ,अभिषेक बलकासा शिवा,रोहित कुन्हाड़ी पाटन,महावीर,दुर्गाशंकर ,गिरिराज सुमान लोकेश नेता,आकाश नितेश,बिरजू,अजय,महेंद्र,ललित vdo साहब,विशाल,वैभव, सावरिया, देवराज सुमन,आदि ने रक्तदान किया ओर हर 3 महीने में रक्तदान करने की सभी से अपील की