सस्ते दामो में सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

ठगी की राशी 12 लाख रुपये बरामद कर वारदात में प्रयुक्त वाहन को किया जब्त

बूंदी-स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में संजय सिंह चम्पावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के मार्गदर्शन में, अनिल जोशी वृताधिकारी वृत बून्दी के निकटतम सुपरविजन में, भंवरसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर रामनगर कंजर कॉलोनी में नकली सोना देकर फरियादी के साथ धोखाधडी कर सस्ते दामो में सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाले 02 आरोपियों (1)गोलु पुत्र बुद्धीप्रकाश कंजर उम्र 26 साल निवासी रामनगर थाना सदर जिला बून्दी, (2).मोनु पुत्र नरसी राम कंजर उम्र 20 साल निवासी रामनगर थाना सदर जिला बून्दी। को गिरफ्तार कर ठगी की राशी 12 लाख रुपये बरामद करते हुए वारदात में प्रयुक्त वाहन कार RJ08 CC 2601 को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।