सांगोद ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्मिको ने दिल्ली में की लोकसभा अध्यक्ष से भेंट

( कार्यकर्ता ,साहयिका ,आशा सहयोगिनी व पँचायत साथिन की रखी मांग )

बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद|कोटा जिले की सांगोद ब्लॉक से नारी शक्ति आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 36 आंगनबाड़ी कार्मिक सदस्य प्रदेश संगठन मंत्री भगवती जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को दिल्ली में अपनी मांगों व समस्याओ को लेकर लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया लोकसभा अध्यक्ष ने सभी आंगनबाड़ी कार्मिको से मुलाकात कर उनकी मांगों को भारत सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया उसके बाद आंगनबाड़ी कार्मिको ने उनके निवास पर खाना खा कर राष्ट्पति व प्रधनमंत्री संग्रालय ,लालकिला का भृमण किया इस दौरान बालूहेड़ा सेक्टर अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा देवळी व प्रदेश संगठन प्रभारी भगवती जोशी मोजुद रहे