भीलवाड़ा 8 अगस्त
स्मार्ट हलचल|श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में विभिन्न गांव से आए 82 रोगियों को नेत्र परामर्श एवं नौ रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन स्पर्श हॉस्पिटल में किया गया
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा नेत्र विशेषज्ञ डीएनबी द्वारा रोगियों को अपना घर वृद्धाश्रम में परामर्श दिया उसके अगले दिन 9 रोगियों के नेत्र मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल किये रोगियों को आवास ,भोजन, दवाइयां, काला चश्मा निशुल्क दिया गया इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी डॉ अतुल हेड़ा,सुभाष अग्रवाल, गणपत जागेटीया ,छीतर मल लढ्ड़ा ,लादू लाल माली, घनश्याम डाड ने सेवाएं दी
