भरत देवड़वाल
जमवारामगढ। स्मार्ट हलचल|लक्ष्मीनारायण मीणा मेमोरियल ट्रस्ट, कानड़ियावाला के तत्वावधान में और टीम सुमन मीणा (TSM) जमवारामगढ़ द्वारा आयोजित “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान – 2026” के तहत शनिवार, दिनांक 08 अगस्त 2026 को जमवारामगढ़ क्षेत्र के 11 गांवों में वृक्षारोपण एवं वृक्ष-वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अभियान की शुरुआत सुबह 09:30 बजे कानड़ियावाला से हुई। इसके बाद क्रमशः खींवास, गावली, बिरासना, थोलाई, आंधी, रामजीपुरा, कोलीवाडा, ईश्वरीसिंहपुरा, फूटोलाव और लालवास में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम शाम 06:00 बजे लालवास में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पौधे लगाए और पौधों का वितरण किया। आयोजकों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए “हर साल दो पेड़ लगाएं, धरती मां का कर्ज चुकाएं” का नारा दिया। साथ ही कहा गया कि “पहला पेड़ अपने लिए, दूसरा पेड़ अपनों के लिए लगाएं। सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम।”
कार्यक्रम में डॉ. हर सहाय मीणा, आईएएस और लक्ष्मी नारायण मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा, जमवारामगढ़ के मार्गदर्शन में टीम सुमन मीणा (TSM) के कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन गांव-गांव जाकर वृक्षारोपण करवाया।
आयोजन कर्ता लक्ष्मी नारायण मेमोरियल ट्रस्ट अध्यक्ष सुमन मीणा पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हरित बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराना है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।
