अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|महावीर इंटरनेशनल ब्यावर द्वारा पार्श्वनाथ चिकित्सालय एवं शोध संस्थान का मंत्री मनोनीत होने पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर रतनसिंह मेहता का चिकित्सालय परिसर पहुँचकर मोतियों की माला, चुनरी का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया।समारोह में चिकित्सालय के नवनियुक्त कार्याध्यक्ष शांतिलाल नाबरिया एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र चोपड़ा का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन वीर डॉ. तारेश जैन ने कहा कि सामाजिक एवं सेवा कार्यों में निरंतर सहभागिता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। सचिव एडवोकेट नीलेश बुरड़ ने चिकित्सालय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में मनोज शारडा, दीपचंद कोठारी, सुनील सकलेचा, विमल जैन, राजकुमार पहाड़िया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
