चित्तौड़गढ़ (स्मार्ट हलचल)छात्रों और युवाओं की समस्याओं को मजबूती देने तथा उनके मुद्दों को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूथ कांग्रेस द्वारा चित्तौड़गढ़ में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत एक छात्र गोष्ठी का आयोजन किया गया। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
युवाओं के भविष्य, रोजगार व शिक्षा पर हुआ मंथन
कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज लोहार ने किया। उन्होंने गोष्ठी की रूपरेखा रखते हुए शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर चिंताओं में घिरा हुआ है। ऐसे समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा छात्रों से सीधे संवाद की पहल उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर उठाने की दिशा में एक अहम और सार्थक कदम है।
🛑 ‘युवाओं की समस्याओं को उठाना यूथ कांग्रेस की प्राथमिकता’
यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम मात्र नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सवालों को मजबूती से सामने रखने का एक व्यापक अभियान है। युवाओं की समस्याओं को सुनना और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना यूथ कांग्रेस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
देश की ताकत हैं युवा, उठाएं अपनी आवाज़: प्रमोद सिसोदिया
मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि छात्र और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य हैं। उनके भविष्य से जुड़े सवालों को गंभीरता से उठाना अति आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और देश तथा समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। गोष्ठी में छात्रों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा व रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने बेबाक विचार रखे।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
गोष्ठी में NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय राव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज लोहार, अजय लोठ, यूथ कांग्रेस के रामरतन गाडरी, पंकज शर्मा, बाबू भारद्वाज, चिंटू शर्मा, पृथ्वीराज गुर्जर, बालकिशन गाडरी, राधेश्याम भेरू, प्रेम, अरमान अली, लियाकत अली, जावेद हुसैन, असलम, इरफान खान, अंकुश आदिवाल, हरीश शर्मा, रोनी खटीक, प्रवीण खटीक, पूरन सिंह, भागवत लोहार, दीपक सेन, अरुण पवार, आसिफ, गोविंद खटीक, राहुल रेगर, सोनू सोनी, लकी लोहार, खुमेंद्र गुर्जर, युवराज सिंह, रतन जाट, देवपाल सिंह, सांवर गुर्जर, नरेंद्र जाट, सोनू वास्तु और आलोक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारी एवं छात्र मौजूद रहे।
