कोटा : स्मार्ट हलचल|जिला कांग्रेस कमेटी कोटा के मुख्यालय, गुमानपुरा में कोटा देहात कांग्रेस की नव नियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक से पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में अच्छी वर्षा की कामना के शिव अभिषेक किया गया!बैठक में आगामी, विश्व आदिवासी दिवस,पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने तथा जिला काँग्रेस के पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर मंडल स्तर व बूथ स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
आने वाले चुनावों में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पूरी ताकत के साथ पहुंचने का संकल्प लिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, मनरेगा,खाद बीज की काला बाजारी,अवैध जंगल कटाई, टूटी सड़कों, गिरते भू जल स्तर अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी जानता में जाएगी और जनता को जागरूक करेगी!
इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए और संगठित होकर चुनाव लड़ने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप जी ने सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी संगठित होकर चुनाव लड़ेगी और जिताऊ व टिकाऊ पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगा ।।
इस बैठक में मुख्य रूप से महिला काँग्रेस देहात अध्यक्ष श्रीमती गायत्री मीणा, एससी काँग्रेस जिला अध्यक्ष परसराम बैरवा,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह, पूर्व उप प्रधान रईस ख़ान, पूर्व उप प्रधान राजेन्द्र सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे!
