सुरेश चंद्र मेघवंशी
मांडल । मांडल कस्बे के खारोल मोहल्ले में नाली विवाद को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही मांडल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना में घायल लोगों को चिकित्सा जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।मांडल के जमना पिता भेरू लाल खारोल ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे मेरा पुत्र दीपक खारोल अपने कार्य से जा रहा था, अचानक गांव के ही समुदाय विशेष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया वह बीच बचाव में आई महिलाओं वह बालिकाओं के साथ मारपीट की गई आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं पूर्व में भी अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए ।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए।
