संजय समदानी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर, 91 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गंगापुर।स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर की ओर से स्वर्गीय संजय समदानी की पुण्य स्मृति में समदानी परिवार के सहयोग से रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 7 महिलाओं सहित कुल 91 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा आभार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रक्त संग्रहण का कार्य अनंता हॉस्पिटल उदयपुर एवं कोटड़ी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा की टीम द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ शाखा संरक्षक सुरेश सिंघवी, शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय, शिविर प्रभारी तुषार अग्रवाल, प्रकल्प प्रभारी राजेश समदानी, पवन लोहिया, शिविर संयोजक श्याम समदानी, पवन समदानी तथा समदानी परिवार के शांतिलाल समदानी, नवनीत समदानी एवं निशा समदानी ने मां भारती, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद, शंभुलाल समदानी एवं संजय समदानी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया।
सहाड़ा-रायपुर विधायक लादूलाल पितलिया ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। शाखा सचिव दिनेश कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और भारत विकास परिषद द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान शाखा अध्यक्ष चमन लोसर, वित्त सचिव अखिलेश अग्रवाल, शाखा संरक्षक प्रहलाद सोमानी, सुरेश सिंघवी, प्रकल्प प्रभारी भेरूलाल सुराणा, अरविंद चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, कैलाश कोठारी, कमलेश पाठक, पवन रुइया, चैनसुख जीनगर, रामनारायण वैष्णव, नवरत्न हिरण, कुलदीप बुलिया, राकेश जागेटिया, मनोज मूंदड़ा, हरिवल्लभ शर्मा, राजेश रांका, डॉ. जयसिंह जेतमाल, आशीष सेन, राजेंद्र पाराशर सहित महिला सदस्य पूजा लोहिया, रीना समदानी, सीमा समदानी, अनिता मूंदड़ा, दया सैनी एवं प्रिया जागेटिया मौजूद रहीं।
इस अवसर पर गंगापुर के प्रतिष्ठित नागरिक सत्यनारायण बियानी, राजकुमार बहेड़िया, भगतराम मूंदड़ा, संजय हिरण, प्रकाश पिछोलिया, अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।