चांदगढ़ नदी ढावा में बाड़े में हुई घटना; पुलिस ने मौका रिपोर्ट तैयार की, जांच की मांग
रमेश चंद डाड
आकोला, स्मार्ट हलचल। क्षेत्र के चांदगढ़ नदी ढावा में शनिवार रात बाड़े में बैठी पशुपालक नारायण लाल गुर्जर की 17 भेड़ों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशुपालक के अनुसार रात के समय किसी अज्ञात जानवर द्वारा हमला किए जाने की आशंका है। घटना में 17 भेड़ों की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका रिपोर्ट तैयार की। पशुपालक ने प्रशासन से घटना की जांच करवाने, मृत भेड़ों से हुए नुकसान का आकलन कराने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।घटना के बाद पशुपालक परिवार में चिंता का माहौल है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि भेड़ों की मौत किस कारण से हुई और क्या वास्तव में किसी अज्ञात जानवर ने उन पर हमला किया था।
