किशन खटीक/
रायपुर 21 जून, नियमित योग करते हुए जीवन में बदलाव लाएं। उक्त विचार विधायक लादू लाल पीतलिया ने उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर रायपुर में भारत विकास परिषद, उपखंड प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा शुक्रवार दिनांक के 21 जून को प्रातः 7:00 से 8:00 से तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किये। भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव के प्रधानमंत्री संदेश पठन के साथ दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम योग प्रार्थना के साथ सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, बैठक के आसन, उल्टा लेट कर आसन, सीधा लेट कर आसन, कपालभाति, प्राणायाम, समाधि मुद्रा, संकल्प व शांति पाठ हुआ इसमें समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष सदस्यों व बच्चों ने भाग लिया । भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष चंद्र झंवर,नगर पालिका के अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा, धर्मेंद्र वर्मा, रमेश चंद्र वैष्णव ने प्रोटोकॉल के अनुसार उपस्थित समस्त ग्रामवासियों एवं अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को योग करवाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ चालक देवीलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी की महिला मंडल अध्यक्ष गीता त्रिवेदी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अखिलेश बोलिया, श्री कृष्ण गौशाला के व्यवस्थापक ओमप्रकाश दाधीच, मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य परशराम सेठिया, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डॉक्टर लीलाधर लड्ढा, डॉक्टर पुष्कर राठौड, शारीरिक शिक्षक ऊंकरलाल भील, पूर्व सरपंच पुष्पा देवी सुखलेचा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एस सी मोर्चा सदस्य डॉक्टर मीरा समाजसेवी भेरूसिंह सिसोदिया चेतन सुखलेचा, दिनेश चंद्र शर्मा, महिला पर्यवेक्षक रामू अगाल, प्रतिभा सोनी, सुशीला सेन, जानकी लाल त्रिपाठी, शत्रुघ्न सहायक अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, प्राध्यापक लक्ष्मण जाट, प्रकाश चंद्र जाट, रघुवीर सिंह चुंडावत, गिरधारी लाल कुमावत, जगदीश चंद्र खटीक सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। समापन अवसर पर नोडल प्रभारी आयुर्वेद डॉक्टर धर्मपाल ने समस्त योगाचार्यौं का धन्यवाद ज्ञापित किया। करें योग रहे निरोग के गगन भेदी नारों के साथ सब ने घरों की ओर प्रस्थान किया। समस्त कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र वैष्णव ने किया।