बूंदी- स्मार्ट हलचल|राजस्थान विधुत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन बेनर तले,तकनीकी कर्मचारियों ने लंबे समय से चली आ रही जायज़ मांगों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे जिले के सभी उपखंडों पर भी ज्ञापन दिया है,इसी संदर्भ में बूंदी शहर के विद्युत विभाग में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को बूंदी में ज्ञापन दिया।
तकनीकी कर्मचारियों का कहना है कि, यह केवल ज्ञापन देने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हम सभी के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज़ को मजबूती के साथ सरकार एवं निगम प्रबंधन तक पहुंचाने का अवसर है। कर्मचारियों की मांग है कि इंटर-डिस्कॉम ट्रांसफर नीति लागू की जावे। नियुक्ति तिथि से टाइम-बाउंड पदोन्नति का लाभ 2400 / 2800 / 3600 / 4200 ग्रेड पे लागू लागू किया जावे। हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिया जावे। कार्यरत कर्मचारियों को निःशुल्क बिजली सुविधा दी जावे।साइकिल की एलाउंस के स्थान पर मोटर साइकिल अलाउंस दिया जावे तकनीकी पदों का पुनर्गठन एवं नई भर्ती पदोन्नति से संबंधित लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जावे
ज्ञापन देने वालों में दीपक राठौड़, मोइनुद्दीन अंसारी, सुरेश कुमार शर्मा, सोहनलाल प्रजापत, सोनू कुमार शर्मा, शंकर लाल मालव, गिरिराज धाभाई ,निरंजन कुमावत ,हरिओम गॉड ,अंकित शर्मा ,राधेश्याम मालव, मनोज प्रजापत ,परमेश्वर रेगर, पंकज मीणा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
