स्मार्ट हलचल|
कमांड मंडल की 10 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीण; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
पारसोली/बेगूं, स्मार्ट हलचल। भारतीय जनता पार्टी कमांड मंडल की जनसुनवाई राजगढ़ पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित हुई। मंडल संयोजक गजेंद्र सिंह राणावत के अनुसार जनसुनवाई में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कमांड मंडल की 10 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान बारिश शुरू हो गई, लेकिन विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनना जारी रखा। विधायक छाता लेकर बारिश के बीच ग्रामीणों की समस्याएं सुनते रहे। संबंधित अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने विभिन्न स्थानों पर चारदीवारी, सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की घोषणा की। वहीं समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
75 वर्षीय महिला ने मांगा मोबाइल नंबर
जनसुनवाई के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला। करीब 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ से उनका मोबाइल नंबर मांगा। विधायक ने सहजता दिखाते हुए स्वयं अपना मोबाइल नंबर महिला को दिया और उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक के इस व्यवहार की ग्रामीणों ने सराहना की।
जनसुनवाई के दौरान बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया, बीडीओ सुरेश गिरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल संयोजक गजेंद्र सिंह राणावत, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत, मंडल महामंत्री जीतू धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रहलाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल धाकड़, राघवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजू धाकड़, मीडिया प्रमुख लाभचंद धाकड़, पप्पू सोमानी, बद्री लाल सांगावत, बद्री लाल घटियानी, दिनेश धाकड़, शंभू लाल, कन्हैया लाल कुमावत, छीत्तर कुमावत, सरपंच भागु जाट, कैलाश प्रजापत, विशाल पितलिया, हिमांशु, कमलेश धाकड़, नगजीराम धाकड़, लाला राम कुमावत, प्रधान गुर्जर, दीपक सिंधी, पप्पू गुर्जर, राधेश्याम धाकड़, प्रकाश कुमावत, ओम सोमानी, लादू लाल कुमावत, शिव सोमानी, कमल कुमावत, शंभू लाल कुमावत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया गया।
