कानपुर में भी जमकर खेली गई होली पुलिस वाले भी थिरके, मारपीट ,बवाल में कई गिरफ्तार

सुनील बाजपेई

कानपुर। स्मार्ट हलचल|यहां होलिका दहन के बाद जमकर होली खेली गई। पुलिस लाइन में भी इसका आयोजन किया गया जिसमें पुलिस के सभी छोटे-बड़े अधिकारियों कर्मचारियों भी ने एक दूसरे से होली खेली। इस दौरान नशेबाजी और बवाल करने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने तगड़ी तैयारी भी रही। और जो कोई भी ऐसा करता पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
दरअसल उत्तर प्रदेश के इस अति संवेदनशील महानगर में होली दीपावली जैसा कोई भी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना बहुत सरल नहीं माना जाता। यही वजह है कि होली को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने हर तरह से तगड़ी तैयारी पहले ही कर ली थी ,जिसके तहत रंग खेलने के दौरान शराब पीकर बवाल करने और मारपीट आदि करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इसके लिए यहां के सभी थानेदारों को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे। रंग खेलने के दौरान बवाल करने वालों से निपटने के लिए सुरक्षा समेत तगड़ी तैयारी के अनुरूप जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
जहां तक होली के दौरान बवाल की बात है । कई थाना क्षेत्रों में रंग लगाने को लेकर और शराबियों की वजह से भी मारपीट और झगड़े की घटनाएं हुई ,जिसकी सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। इस तरह की घटनाएं एक आध को छोड़कर जिले के लगभग हर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।