नरेश कुरेडा
मालपुरा टोंक।स्मार्ट हलचल|सोड़ा के पंचायत भवन की बदहाल तस्वीर सामने आई है। पंचायत भवन के अंदर एक कमरे में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कमरे में ठंडे की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और चाय-नाश्ते की प्लेटें इधर-उधर बिखरी पड़ी मिलीं।पंचायत भवन जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की गंदगी ने साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि पंचायत भवन की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को आखिर यह बदहाली क्यों नजर नहीं आ रही?
क्या पंचायत भवन की नियमित सफाई नहीं होती? क्या जिम्मेदारों की नजर इस गंदगी पर नहीं पड़ती? ऐसे कई सवाल अब ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। ग्रामीणों ने पंचायत भवन की तत्काल सफाई करवाने और नियमित स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
