हर घर तिरंगा अभियान: आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्यावर में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम ब्यावर खास स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में देशभक्ति के माहौल के बीच एक तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इसके अलावा, डॉ. शर्मा ने स्वस्थ और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीणों को अपने परिवार व गांव को स्वच्छ, सुंदर तथा रोगमुक्त रखने के प्रति जागरूक भी किया।

इस तिरंगा यात्रा में योग प्रशिक्षक पीपा चौधरी, एएनएम ममता शर्मा, आयुषी पुष्पा वैष्णव, अनिता, आशा, इंद्रा, प्रेमलता, विमला सहित कई आशा सहयोगियों ने अग्रिम भूमिका निभाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से शिवानी, प्रियंका, दिशा, रेखा, मंजू और अन्य ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाया।