महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस पर आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार को पुर की S.B.G.S.S. गौशाला में गौ माता को गुड़ की लपसी खिलाकर उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया गया।सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश सोनी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, गौसेवकों व कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण और सेवा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए एकजुट होकर अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रोशनलाल महात्मा, रमजान मोहम्मद, मिट्ठूलाल माली, भंवर जाट, दीपक भारद्वाज, श्यामलाल पाराशर पंडित गोविंद व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौशाला व्यवस्थापक छोटू गाडरी व पीयूष विश्नोई ने गौसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
