चिमु धतरवाल
बायतु ।स्मार्ट हलचल|उपखण्ड कार्यालय बायतु द्वारा आयोजित उपखण्ड स्तरीय निष्पादन समिति की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को पंचायत समिति सभागार, बायतु में उपखण्ड अधिकारी (RAS) केशव कुमार मीना की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने बायतु क्षेत्र के समस्त विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा विभिन्न प्राथमिकताओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं संस्था प्रधानों को शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।
इस समीक्षा बैठक में बायतु क्षेत्र के समस्त पी.ई.ई.ओ. (PEEO) तथा उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया। बैठक के सुचारू संचालन को लेकर पंचायत समिति सभागार में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
