पुर मे॔ संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आंगनबड़ी केंद्रो में स्टोरेज बक्से पेटियां की वितरित

पुर, भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा के कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार तथा मेवाड़ के नेता धीरज जी गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत दुसरे दिन आज*बुधवार 12 अगस्त को पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास खेल मोहल्ला व शिव मोक्ष धाम रोड सोरगर मोहल्ला आंगनबाड़ी केंद्रों मैं पोषाहार को सुरक्षित रखने हेतु बक्सा पेटियां वितरित की गई एवं मांग की गई गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए*

कार्यक्रम में पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, शबनम डायर अल्पसंख्यक कॉग्रेस प्रदेश महासचिव,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रमजान मोहम्मद सोरगर, युवा नेता पुलकित टेलर मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली,जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल के जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंद वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई, आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।