बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 12 अगस्त को आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम को काशीपुरी नवीन धर्मशाला के हाल में आयोजित हुई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सुवालका ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मिर्जा शकील अहमद जी एवं सांगोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी श्री लालचंद जी सैनी एवं कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर ने उपस्थित रहकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। और निकाय चुनाव में जितने का मंत्र दिया
बैठक की शुरुआत में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए चुनाव की तैयारियों, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रतापसिंह जी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पूरी मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूत करना होगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद एवं चुनाव प्रभारी लालचंद जी सैनी, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर, नगर प्रभारी जगदीश नागर, पूर्व नगर अध्यक्ष गिरिराज नंदवाना, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, अल्पसंख्यक देहात जिलाअध्यक्ष असरार अहमद, जिला महासचिव अफसार प्रधान, पूर्व पार्षद भेरूलाल सुमन बृजमोहन रेगर, शिवराम मेहता, ओम सोनी, सत्तार भाई, शांतिलाल सुमन एवं महावीर पारेता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा वार्ड स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, आपसी एकजुटता और जनता के सहयोग से कांग्रेस सांगोद में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने किया
बैठक में नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, युवा नेता सिद्धार्थ सुवालका, नगर महासचिव गजेंद्र सिंह, हरीश चतुर्वेदी, अमृत कुआं मंडल अध्यक्ष ऋषिराज मीणा, कमोलर मंडल अध्यक्ष विशाल तिवारी, धुलेट मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पार्षद दिलीप सेन, छगनलाल मीणा, नगर सचिव सुरेंद्र बागड़ी, दिनेश सुमन, सी पी नागर, कन्हैया लाल मीणा, रघुवीर मीणा, धनराज मीणा फौजी, जिला प्रवक्ता अंकुश शर्मा, दशरथ मेहता, चंद्रप्रकाश नागर, हेमंत नंदवाना, हिमांशु नागर, हेमंत नागर, जगदीश मीणा, युवराज नागर, राजमल किराड, धनराज मीणा, नगर उपाध्यक्ष शकील अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, नगर महासचिव, दिनेश सोनी नगर मीडिया प्रभारी असगर अंसारी, इकबाल सिंगीवाला, आशीष गुर्जर, मुसव्विर खान, भोजराज गुर्जर, घांसीलाल मेघवाल, सलीम अंसारी, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद सलीम, भवानी शंकर सुमन, राकेश कुमावत, पुरुषोत्तम शर्मा, वसीम जलाल, पूर्व सरपंच फूलचंद गुर्जर, सादिक हुसैन, कलाम भाई, जाकिर हुसैन टिल्लू, एफाज हुसैन, युसूफ अली, नगर उपाध्यक्ष ऋषिराज जादम, बनवारी लाल मीणा, मोहम्मद असरार, मोहम्मद शफीक, रमेश गुर्जर, नदीम मिर्जा, सलामुद्दीन, शौकत अली ठेकेदार, रविंद्र मेहता, हरिराम मेहता, असलम, सिराज रंगरेज, गजानंद पेंटर, मोहम्मद अजहर, देवीलाल नागर, राधेश्याम नायक, घनश्याम यादव, मोहम्मद शाकिर, शंभू दयाल मेघवाल, त्रिलोक मीणा, महावीर मेघवाल राम कल्याण नागर, राधेश्याम नागर, रामशाय मीणा, देवव्रत सिंह अब्दुल मुनाफ सुंदरलाल ओड, धीरज गहलोत, साहिल मिर्जा, इमरान, सादिक मिर्जा, नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पूर्व पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे
