ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|जैन सिद्धान्ताचार्य पूज्य साध्वी श्री प्रतिभा श्री जी मासा. आदि ठाणा 4 की प्रेरणा से श्रमण संघ के द्वितीय पट्टधर राष्ट्र संत आचार्य सम्राटपुज्य गुरुदेव आनन्द ऋषि जी मसा की 127 वीं जन्म जयन्ति आयम्बिल तप की आराधना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर करीब 60 अम्बिल हुए जिसका लाभ ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली राजस्थान प्रान्तीय महिला कोषाध्यक्ष अंगुर बाल भड़कतिया ने लिया।
शाखा की प्रान्तीय मंत्री सरोज नाहर, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री विनिता लोढ़ा, योजना मंत्री सुमन चिपड़, भावना कोठारी, नगीना मेहता, दिलखुश खैरोदिया, पायल गिलुण्डिया, मिनाक्षी मेहता रेखा जारौली, संगीता चिपड़ आदि बहने उपस्थित थी।
गुरुवार को शांतिभवन में आयोजित प्रवचन के दौरान गुणानुवाद में श्री के एम भड़क्तिया, श्री आर एल मारू, चित्तौड़ श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी ने गुणानुवाद पर भाव एवं जैन दिवाकर महिला परिषद चित्तौड़गढ़ की महिलाओं ने गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे।
