आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार, 44 ग्राम पंचायत अध्यक्ष घोषित

कांग्रेस की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम पहल

निंबाहेड़ा, 13 अगस्त,(✍🏻ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशानुसार निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है। संगठन विस्तार के तहत नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्षों को कांग्रेस संगठन को गांव-गांव एवं जन-जन तक मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपतलाल धाकड़, कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक एवं संगठन महासचिव शंभूलाल कुमावत ने सभी नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय एवं संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

*कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया कि संगठन का वास्तविक आधार गांव और बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। नवनियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन के साथ निरंतर संवाद कायम करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा की गई कि वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे।

*44 ग्राम पंचायतों में इन्हें मिली जिम्मेदारी*
बाड़ी फूलचंद तेली,नरसिंहगढ़ रामनिवास धाकड़,कदमाली लालचंद गायरी,मरजीवी अनिल आंजना,कोटड़ी कला मुकेश सेन,डला किशनपुरा चम्पालाल धाकड़,गुड़ाखेड़ा सुरेश दास,ढोरिया उदयलाल कुमावत,भगवानपुरा भैरूलाल धाकड़,बिनोता यशवंत सेन,मल्ला चारण प्रभुदान चारण,मिन्नाना रघुवीर सिंह शकावत,जावदा किशनलाल धाकड़,धीनवा सत्यनारायण शर्मा,मंडावली भरत धाकड़,जलिया भैरूलाल पटेल,बांगेड़ा मामादेव विकास धाकड़,बरड़ा भैरूलाल गुर्जर,गादोला केसरीमल मीणा,केली कोमल कच्छावा,कनेरा राजेश भंगुरा,बड़ावली शांतिलाल सुथार,सरसी मुकेश गुलगामा,निम्बोदा लक्ष्मण चारण,बांगेड़ा घाटा नरेंद्र रेगर,मेलाना लाभचंद मेघवाल,लूणखंदा भरत धाकड़,श्रीपुरा मांगीलाल गुर्जर,लसड़ावन भगवतीलाल गायरी,बड़ोली माधोसिंह उदयलाल धाकड़,फलवा रतनलाल गायरी,कारूंडा शंकरलाल जटिया,फाचर अहिरान देवीलाल मेनारिया,बांसा लच्छीराम डांगी,भावलिया मुकेश मेनारिया,अरनिया जोशी चतुर्भुज मीणा,बड़ोली घाटा संजय जाट,अरनोदा योगेश पाटीदार,चरलीया मेवासां गोपीलाल रेबारी,टाई बगदीराम धाकड़,भुजियाखेड़ी घनश्याम सिंह राणावत,उखलिया कैलाश गायरी,मांगरोल राम सिंह जा एवं सतखंडा में प्रकाश डांगी को ग्राम पंचायत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

*संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति से निंबाहेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। नवनियुक्त अध्यक्षों के माध्यम से संगठन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा।