माहे ईदमिलादुन्नबी के मौके पर किया मदरसा व दरगाह पर नबी का झंडा पेश,मांगी दुआ

ईदमिलादुन्नबी का जलसा 26 सितम्बर को

क़ाछोला 14 अगस्त – स्मार्ट हलचल|पैग़म्बरे इस्लाम हुजूर मोहम्मद साहब (सअव) के माहे रबीउलअव्वल ईदमिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर इस्लामिया अंजुमन मदरसा व हजरत निजामुद्दीन निजामी धौलाई वाले बाबा की दरगाह पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शाह आलम के सानिध्य में माहे रबीउलव्वल का चांद दिखाई देने की खुशी में मुस्लिम जनों ने नबी का मुबारक झंडा नारा ए तकबीर अल्लाह हो अकबर ,जश्ने ईद मिलादुन्नबी ,जिंदाबाद,हुजूर की आमद मरहबा,आका की आमद मरहबा,सहित आदि नारो से गुंजायमान कर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई,और मौलाना जिलानी ने हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश ईदमिलादुन्नबी पर दुआ की और झंडा पेश किया और सदर हाजी शरीफ मोहम्मद मंसूरी ने बताया कि जलसा 26 अगस्त बुधवार को होगा।
झंडे की रस्म के दौरान मौलाना मोहम्मद शाह आलम,हाजी बाबू मेवाती,हाजी रमजान अली बिसायती,रफ़ीक़ मोहम्मद मंसुरी,हाजी मोहम्मद साबिर रंगरेज,मंजूर कुरैशी,मुबारिक हुसैन रँगरेज,असलम मोहम्मद रँगरेज,शहजाद मोहम्मद बिसायती,दिलशाद मोहम्मद रंगरेज,मोहम्मद आतिफ रंगरेज सहित आदि मौजूद थे।