डीएसटी टीम की जीवा खेड़ा के पास कार्रवाई, जेसीबी व ट्रेलर जप्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के जीवा खेड़ा गांव के पास बीती रात्रि को जिला स्पेशल टीम ने बड़लियास थाना पुलिस के साथ अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रेलर को जप्त किया । पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात्रि को जीवा खेड़ा गांव में देवनारायण की बन्नी में कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक ट्रेलर को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियों में हड़कंप मच गया ।