रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी थाना क्षेत्र के नारायण खेड़ा गांव में एमपी की और जाने वाले रास्ते पर रेवा नदी पर बनी पुलिया पर बीती रात एक 45 वर्षीय अधेड़ खेत पर से घर आते समय बह गया सवेरे एस डी आर एफ की टीम की तलाशी में उसका शव पुलिया से लगभग आधा किलोमीटर दूर बरामद हुआ. भवानी मंडी थाना अधिकारी प्रमोद कुमार तथा नारायण खेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच गोवर्धन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात नारायण खेड़ा निवासी नानूराम पुत्र रतनलाल गुर्जर उम्र 45 वर्ष अपने खेत से घर पर आ रहा था बीच में नदी की पुलिया रपट पर पानी बह रहा था नदी के एक और नानूराम गुर्जर था तथा दूसरी ओर उसके दो भतीजे तूफान और कन्हैया थे जो खेतों की ओर जा रहे थे नानूराम दूसरी ओर था उसके भतीजे ने उसे आवाज लगाकर रोका भी की रपट पर पानी है अभी मत आओ थोड़ी देर बाद पानी उतर जाए जब आना लेकिन नानूराम ने शायद सुन नहीं पाया और रपट पर आगे आने लगा एक बार वह गिरकर उठ गया दूसरी बार गिरा तो बह गया सूचना मिलने पर भवानी मंडी पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण गोदारा थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ए एस आई पुष्पेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ता तथा एसडीआरएफ की टीम को लेकर वहां पहुंचे लेकिन रात के अंधेरे में उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली सवेरे फिर पुलिस में जाप्ता तथा एसडीआरएफ की दो टीमों को नदी में उतर काफी तलाश करने के बाद नदी पुलिया से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक तार में फंसा नानूराम का शव बरामद हुआ सूचना मिलने पर पचपहाड़ तहसीलदार अब्दुल हफीज तथा भवानी मंडी पंचायत समिति विकास अधिकारी रामदेव जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया
