एम्स हॉस्पिटल अजीतगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अजीतगढ़ ।स्मार्ट हलचल|एम्स हॉस्पिटल अजीतगढ़ में शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर हॉस्पिटल डायरेक्टर मुकेश यादव, भामाशाह बलराम यादव, डॉ. ओपी वर्मा, डॉ. पूरण मल सैनी, डॉ. अर्चना चौधरी, डॉ. सुरज्ञान यादव, डॉ. पृथ्वीपाल सैनी, एचआर सांवर मल सैनी, टिंकू यादव,बंशीधर यादव ,नर्सिंग अधीक्षक मदन लाल यादव, नर्सिंग स्टाफ हरिराम यादव, कमलेश गुर्जर जुगराजपुरा, राजवीर यादव दिवराला, हंसराज जाट, महेश चाहर, हरफूल स्वामी, सचिन कुमार राय सहित हॉस्पिटल स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।